विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यू मार्केट में जनजागरण रैली आयोजित, एलएनसीटी समूह एवं क्वेस्ट नेचर क्लब की सक्रिय सहभागिता

LNCT Group of Colleges: Igniting Brilliance, Engineering the Future | Empowering Minds, Engineering Excellence

Register Now and Get Free Prospectus

Join The League of Achievers!
June 8, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, भोपाल विभाग द्वारा न्यू मार्केट, भोपाल में जनजागरण कार्यक्रम एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान में एलएनसीटी समूह के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा क्वेस्ट नेचर क्लब (WWF-India एवं MPCGSO से पंजीकृत) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

रैली का शुभारंभ खेड़ापति हनुमान मंदिर, न्यू मार्केट से सायं 6:00 बजे किया गया। प्रतिभागियों ने न्यू मार्केट की विभिन्न गलियों में व्यापारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, दुकानों पर डस्टबिन रखने, जीवित एवं उपयोगी इनडोर पौधों को अपनाने तथा इको-फ्रेंडली जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, वृक्षारोपण तथा जैव-विविधता संरक्षण के महत्व पर भी जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वे वृक्ष, जल, भूमि एवं जैव-विविधता के संरक्षण हेतु पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाएंगे तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

यह जनजागरण अभियान पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को सशक्त बनाने तथा नागरिकों में सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Admission Open