80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा आयोजित भव्य “वंदे भारत तिरंगा यात्रा” में 7,000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दिया।
टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड तक पहुँची इस विशाल तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों, लहराते तिरंगे और युवाओं के जोश ने पूरे भोपाल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
एक यात्रा… एक तिरंगा… एक संकल्प…
राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए।


