एलएनसीटी में दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल कांफ्रेंस’ का शुभारंभ
एलएनसीटी में दो दिवसीय कइंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ डॉ. रिचर्ड थैकरे, सीनियर लेक्चरर, धातु विज्ञान और धातु उत्पादन, शेफील्ड भा विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम, डा. श्वेता चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौ एलएनसीटी समूह, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. वी वी के साहू एवं शिक्षाविदों ओर विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में हुआ।
इस कांफ्रेंस का आयोजन एडवांस्ड इनोवेशन इन इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के सहयोग से हाइब्रिड मोड में डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, रायसेन रोड, भोपाल के द्वारा किया जा रहा है। डा. रिचर्ड ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने शोध कार्य के साथ बिल्डिंग ए ग्रीनर टुमारो : द फ्यूचर ऑफ सस्टेनेबल स्टील प्रोडक्शन लोहे और इस्पात उद्योग के भविष्य और इस क्षेत्र में हो रहे बदलावों और चुनौतियों के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।