एलएनसीटी समूह के क्वेस्ट नेचर क्लब के सदस्यों और विद्यार्थियों ने विश्व गोरैया दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कैंपस में सकोरे रखे ताकि पक्षी वर्ग की विविध जातियों को दाना – पानी मिल सके।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण – जागरुकता, जल संरक्षण, बिजली बचत की शपथ ली।
आइए सभी मिल कर छोटी सी चिड़िया को पुनर्स्थापित करने का प्रयास करे। आज विश्व गोरैया दिवस के अवसर पर हम यही सकंल्प करते है । हम सभी से अपील करते है कि वे भी अपने घरों और कार्य स्थल पर पक्षियों हेतु दाना – पानी की व्यवस्था करें ।
इस अवसर पर डा. अनुपम चौकसे सर, सेक्रेटरी एलएनसीटी समूह ने क्वेस्ट नेचर क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए क्लब के मेंबर्स को मोटिवेट किया ।
डा. अशोक कुमार राय सर , डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी समूह ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु योगदान का आह्वान किया ।