LNCT में साइबर सुरक्षा एवं EMF जागरूकता पर विशेषज्ञ व्याख्यान: शीर्ष नेतृत्व की प्रेरणा से हुआ सफल आयोजन
भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (LNCT) के ‘संचार मित्र क्लब’ द्वारा दूरसंचार विभाग (DoT) मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत 19 फरवरी 2026 को “Cyber Fraud Prevention, Cyber Security and EMF Awareness” विषय पर एक दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान का गरिमामयी आयोजन किया गया।
दूरसंचार विभाग (DoT) के विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञों में शामिल रहे:
श्री रामजी तिवारी (Addl. DGT, MPLSA)
श्री नीलेश श्रीवास्तव (Director Technology)
श्री राहुल जैन (ADG Security)
श्री शुभम यादव (ADET Compliance)
सुश्री रश्मि करंदीकर (Assistant Director, DoT)
वरिष्ठ शैक्षणिक नेतृत्व एवं समन्वय
संस्थान की ओर से LNCT ग्रुप के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अशोक कुमार राय, ईसी विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता पहाड़िया, सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक रिछारिया तथा प्रो. अनूप चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय LNCT संचार मित्र क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद सरवर रईन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रमुख चर्चा एवं साइबर सुरक्षा के मंत्र
विशेषज्ञों ने व्याख्यान के दौरान Phishing, Online Identity Theft, और Financial Frauds जैसे गंभीर साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और ‘साइबर हाइजीन’ अपनाने के तरीके सिखाए। साथ ही, मोबाइल टावर रेडिएशन और EMF (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड) से जुड़ी भ्रांतियों को वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से दूर किया गया।