वृक्षारोपण महाअभियान Day 6: एलएनसीटी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

LNCT Group of Colleges: Igniting Brilliance, Engineering the Future | Empowering Minds, Engineering Excellence

Register Now and Get Free Prospectus

Join The League of Achievers!
June 20, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एलएनसीटी समूह के वृहद वृक्षारोपण अभियान के छठवें दिन (Day 6) रायसेन रोड कैंपस में द्वितीय सेमेस्टर के सिविल एवं साइबर ब्रांच के विद्यार्थियों तथा क्वेस्ट नेचर क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण संकल्प है। एलएनसीटी समूह द्वारा संचालित यह पहल विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इस वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर एलएनसीटी समूह के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे सर एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे मैडम द्वारा पौधारोपण कर किया गया था। अभियान के माध्यम से एलएनसीटी समूह सतत विकास, हरित परिसर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

Admission Open