प्रकृति वंदन/ पूजा : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत आज एलएनसीटी समूह, रायसेन रोड भोपाल के प्रांगण में पौधों और वृक्षों की पूजा विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा की गई। इस अवसर पर क्वेस्ट नेचर क्लब (एलएनसीटी, एलएनसीटी एंड एस, एलएनसीटीई) के सदस्य उपस्थित रहे ।
प्रो.( डा.) अमितबोध उपाध्याय ने खेजड़ली बलिदान के बारे में स्टूडेंट्स को बताते हुए अमृता देवी बिश्नोई और उनके साथियों के बलिदान के बारे में बताया ।
प्रकृति पूजन के पश्चात कैंपस में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रेली का आयोजन हुआ।
