एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 का आयोजन

LNCT Group of Colleges: Igniting Brilliance, Engineering the Future | Empowering Minds, Engineering Excellence

Register Now and Get Free Prospectus

Join The League of Achievers!
November 2, 2026
“राष्ट्रीय एकता दिवस” : आज एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्टूडेंट्स और टीचर्स ने
राष्ट्रीय एकता की शपथ ली , साथ ही दिल्ली से Live कार्यक्रम, जिसमें आदरणीय श्री अमित शाह जी, माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार ने राष्ट्र को संबोधित किया , कार्यक्रम में सहभागिता की।
आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को पूरा देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। माननीय मंत्री जी के
संबोधन के कुछ अंश इस प्रकार है
” सरदार साहब ने भारत की भौगोलिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक एकता के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने सैकड़ों रजवाड़ों और रियासतों को जोड़कर एक ऐसे महान भारत का निर्माण किया, जो आज अपनी विरासत पर गर्व करते हुए विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराकर उन्होंने देश को उसका खोया हुआ सांस्कृतिक आत्मगौरव लौटाने का काम किया।
सरदार साहब का दृढ़निश्चयी व्यक्तित्व देश को विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा।”
एलएनसीटी में राष्ट्रीय एकता की शपथ श्री नरेंद्र कुलस्ते जी, थाना प्रभारी बिलखिरिया ने दिलाई।
इस अवसर पर श्री रोहित नागर, राजेश कुमार और बिलखिरिया थाना का स्टॉफ

उपस्थित रहा ।

एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 का आयोजन 1 एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 का आयोजन 2 एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 का आयोजन 3 एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 का आयोजन 4 एलएनसीटी समूह में राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 का आयोजन 5

Admission Open