एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप ऑफ कॉलेजेस और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आज एक भव्य कार्यक्रम में ‘AHEAD.AI‘ प्लेटफॉर्म का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
‘AHEAD’ (Aheadd.ai) को प्रत्येक भारतीय के लिए एक ‘करियर कंपैनियन’ (Career Companion) के रूप में पेश किया गया है। यह एक क्रांतिकारी प्लेटफॉर्म है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शक्ति का उपयोग करके छात्रों और पेशेवरों को उनके करियर संबंधी निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
उद्देश्य: करियर की यात्रा को सशक्त और रूपांतरित करना।
तकनीक: करियर चयन की प्रक्रिया को AI के माध्यम से आधुनिक बनाना।
सहयोग: यह लॉन्च ‘AHEAD.AI‘ के साथ विशेष सहयोग में किया गया।
आज की आधुनिक Ai शिक्षा प्रणाली में भविष्य की दिशा आयोजन में छात्रोंके लिए यह एक अनोखी सुविधा है जिस से हर भारतीय को अपना मन चाहा करिअर मिलना सुनिश्चित हो पाए ऐसा इसके निर्माता, आशीष श्रीवास्तव जी ने आशा व्यक्त की है|
इनोवेशन में सफल पृष्ठभूमि रखने वाले आशीष जी एवं शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी डॉ अनुपम चौकसे जी, एल एन सी टी समूह के सेक्रेटरी , इस अवसर पर उपस्थित थे एवं आज एम ओ यु किया तथा छात्रों को सफल उपयोग एवं अभ्यास के लिए उद्बोधन दिया तथा प्रेरित किया
डॉ मुकेश नरूला जी डायरेक्टर आईटी, के मार्ग दर्शन में हजार से अधिक छात्रों ने इस ऍप का डेमोंस्ट्रेशन सीखा यह एल एन सी टी समूह के लिए छात्रों के लिए भविष्य को निर्धारित करने का उत्तम अवसर रहेगा |इस ऍप के जरिए स्टूडेंट्स अपने करियर को बनाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, अपने स्किल्स को बढ़ाने के लिए जरूरी स्किल्स सीख सकेंगे, इंटर्नशिप और जॉब उपलब्धता अपने प्रोफाइल के अनुसार ऍप पर प्राप्त कर सकेंगे और उस पर रियल टाइम्स आवेदन कर सकेंगे | यह उनके सुनहरे भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी प्लेटफॉर्म की तरह उपयोग किया जा सकेगा |