LNCP World hindi Day is Celebrated

LNCT Group of Colleges: Igniting Brilliance, Engineering the Future | Empowering Minds, Engineering Excellence

Register Now and Get Free Prospectus

Join The League of Achievers!
January 11, 2024

लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ फार्मेसी भोपाल द्वारा 10 जनवरी 2024 को महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। प्राचर्या महोदया के संरक्षण एवं अनुमति के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महोदया द्वारा अपने विचारों मे बताया गया की इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जो की पूरे विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अधिक प्रयास करना और इसे अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में विकसित करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाया जाना है। साथ ही प्राध्यापक डॉ कौशलेंद्र मिश्र, डॉ शिवकांत शुक्ला, श्री रीतेश मलवी जी द्वारा विश्व हिंदी दिवस, राष्ट्रीय हिंदी दिवस की भिन्नता एवं दोनों ही दिवसों का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना है व्याखित किया गया। भारत में पहली बार विश्व हिंदी का सम्मेलन 1975 में हुआ था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसकी अगुवाई की थी। विभिन्न प्रतियोगियों ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे स्लोगन लिखे एवं भाषण प्रतियोगिता मे हिंदी भाषा को भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने लेखनी और बोलचाल के लिए रूप में अनिवार्य रूप से प्रयोग में क्यों लाना चाहिए, यह समझाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक गण और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम को श्रीमती पायल सैजु, श्रीमती प्रियंका नामदेव, श्रीमती नीलिमा मिश्रा उपाध्याय द्वारा पूर्ण रूप से संचालित किया गया I

Admission Open